Press "Enter" to skip to content

टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, बोला जिलाध्यक्ष ने रूपए लेकर बेच दिए टिकट / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले से आ रही है। यहां टिकट न मिलने से नाराज एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपने उपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। नाराज कार्यकर्ता ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर टिकट बेचे जाने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस कार्यकर्ता बंटी शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी शर्मा कांग्रेस में जिला सचिव के पद पर कार्यरत है। वह खुद 24 साल से कांग्रेस का कार्यकर्ता है। कांग्रेस द्धारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में उसने बढ़—चढ़कर भाग लिया और इमानदारी के साथ अपना काम किया। इस बार पार्षद के चुनाव में पत्नी के नाम पर वार्ड क्रमांक 18 से नामांकन दाखिल किया। वार्ड में कांग्रेस की ओर से उसका केवल सिंगल नाम था। टिकट के लिए वह कमलनाथ से भी मिलकर आया। आज जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने उन्हें बुलाया और कहा कि आपका टिकट फाइनल हो गया है सारे डॉक्यूमेंट लेकर कार्यालय आ जाओ। जिस पर वह अपनी पत्नी के साथ कार्यालय चला गया। यहां जिलाध्यक्ष शर्मा ने उन्हें बैठने को कहा। करीब एक घंटे बाद जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने बुलाया और कहा कि तुम्हारा टिकट कट गया है। अब वार्ड 18 से अशोक राठौर की पत्नी कांग्रेस की ओर से पार्षद पद के लिए उम्मीदवार होंगी। यह बात सुनते ही बंटी शर्मा अपना आपा खो बैठा और पेट्रोल लाकर अपने शरीर पर डाल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता कार्यालय पर ताला डालकर रफूचक्कर हो गए। बंटी ने जिलाध्यक्ष पर 5 से लेकर 15 लाख रूपए में टिकट बेचने का आरोप लगाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!