Press "Enter" to skip to content

गोदी कार्यक्रम में बाइक से राधौगढ़ जा रहे चाची—भतीजे में ट्रक ने मारी टक्कर, चाची की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र से आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि उक्त दोनों राधौगढ़ अपने रिश्तेदार के गोदी के कार्यक्रम में जा रहे थे। घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार आकाश योगी निवासी सिंगारी करैरा अपनी चाची मीना योगी निवासी कोलारस के साथ बाइक से राधौगढ़ में रहने वाले रिश्तेदार के यहां गोदी के कार्यक्रम में बाइक से जा रहे थे। शाम के करीब 5 बजे जब वह बदरवास नई तहसील के सामने फोरलेन पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार मीना व आकाश योगी जमीन पर गिर गए जहां गंभीर चोट लग जाने से मीना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!