Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी. शिवपुरी ने उत्साहपूर्वक मनाया आठवॉं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस / Shivpuri News

शिवपुरी. दूरसंचार वाहिनी, आई.टी.बी.पी शिवपुरी द्वारा दिनांक 21.06.2022 को आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्शोल्लास के साथ राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, के मार्गदर्शन में मनाया गया, जिसमें दूरसंचार वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों एवं हिमवीर परिवार के सदस्यों ने बढ-चढ कर भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आयुष मंत्रालय के मोरारजी राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली, से जारी सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग प्रार्थना, सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं शांति पाठ का अभ्यास करवाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी, आई.टी.बी.पी. ने योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योग क्रियाओं को अपनाकर व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक तौर पर अपने को किसी भी कठिन से कठिन कार्य के लिए एकाग्रता प्राप्त कर सकता है। नियमित योग अभ्यास करने से मनुष्य शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। आज के इस दौड़-भाग भरे युग में कार्यव्यस्तता के कारण अधिकतर व्यक्ति तनावपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे हैं जिससे बहुत कम आयु में ही घातक बिमारियों से ग्रसित होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इन सभी बिमारियों से बचने एव अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए नियमित योग एवं प्राणायाम को अपनी दैनिक जीवन शैली में आत्मसाद करना अति आवश्यक है। इसके साथ ही उपमहानिरीक्षक महोदय ने जवानों को नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया और वाहिनी में नियमित योग अभ्यास कराने का आहवान किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!