Press "Enter" to skip to content

आकाशीय बिजली गिरने से 20 भेड़ों की मौत, कई घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम अटा में भारी बारिश हुई इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से किसान की कई भेड़ो की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार अटा गांव के रहने वाले नबलू पाल ने बताया कि विते रात तेज हवा के साथ तीज वारिश शुरू हुई थी उसकी आधा सैकड़ा भेड़ उसके बाड़े में बंद थी इसी दौरान तेज बारिश के बीच बादलों में बिजली गड़गड़ाहट शुरू गई और उसके बाड़े एकाएक बिजली गिरी जिससे गाँव में हड़कंप की हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। नबलू पाल ने बताया जब उसने भीगते हुए अपने बाड़े में जाकर देखा तो उसकी कई भेड़ो की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई और कई भेड़ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गई। नबलू पाल ने बताया कि उसकी लगभग 20 भेड़ो की मौत हुई है इसके साथ ही एक दर्जन भेड़ घायल हुई है। नबलू पाल ने बताया कि भेड़ो की मौत की सूचना उसने आज सुबह अपने करीबी और समाजसेवी संतोष शर्मा को दी जो मौके पर पहुँचे और घटना की सूचना प्रशासन को दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!