Press "Enter" to skip to content

नगर पालिका में घुसा चंदन गोयरा:तीन फीट लंबे चंदन गोयरा का नेशनल पार्क की टीम ने किया रेस्क्यू / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद की वर्कशॉप में रविवार को तीन फीट लंबा चंदन गोयरा घुस गया। अवकाश के चलते वर्कशॉप और नगर पालिका में कर्मचारी मौजूद नहीं थे। यहां कुछ कर्मचारी पेंडिंग काम निपटा रहे थे। नगर पालिका कर्मचारियों क सूचना पर सीएमओ सहित नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उसका रेस्क्यू किया।

नेशनल पार्क के रेस्क्यू दल के सदस्य दाताराम आर्य और नरेंद्र ओझा ने बताया कि अभी बारिश का दौर शुरू ही हुआ है। ऐसे मौसम में उमस और अत्यधिक गर्मी के कारण सांप और चंदन गोयरा निकलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उन्हें नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा सूचना मिली थी कि नगरपालिका के वर्कशॉप में चंदन गोयरा घुसा हुआ है, जिसका रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू दल के सदस्य दाताराम आर्य ने बताया किए चंदन गोरा 3 फीट का था, जिसे अब ले जाकर सुरक्षित नेशनल पार्क क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

चंदन गोयरा नहीं होता जहरीला, भ्रांति से रहें दूर माधव नेशनल पार्क के एसडीओ अनिल सोनी का कहना है कि चंदन गोयरा नाम का जीव जहरीला नहीं होता है पूर्व से चंदन गोयरा के नाम की कई भ्रांतियां समाज में फैली हुई है जिसे दूर करने की आवश्यकता है। चंदन गोयरा के काटने से व्यक्ति में जहर नहीं फैलता है जबकि लोगों में इसके प्रति गलत भ्रांतियां फैली हुई है। श्री सोनी का कहना है कि चंदन गोयरा निकले तो इसकी सूचना तत्काल नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम को दें उक्त जीव को मारने की आवश्यकता नहीं है लोग कई बार चंदन गोयरा निकलने की सूचना पाते ही उस पर पत्थरों से हमला बोल देते हैं और उसे मार डालते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!