शिवपुरी। जिले में नगरीय व पंचायत चुनाव की धूम मची हुई है। प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं और चुनाव—प्रसार करना शुरू कर दिया है। वहीं चुनाव प्रचार के लिए लोग बाहर से आ गए है वह अपने साथ चुनाव प्रचार—प्रसार की सामग्री साथ में लाए हैं। लेकिन चुनाव के इस घमासान में बाहर से आए लोगों की चुनाव की सामग्री नहीं बिक पा रही है। काम—धंधा ठप पडा हुआ है। लेकिन इन लोगों ने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है और कह रहे हैं कि धीरे—धीरे लोग आने लगेंगे और उनकी चुनाव सामग्री खरीदेंगे।
गौरखपुर से आए राउ ने बताया कि जहां भी चुनाव हाते हैं वह चुनाव सामग्री लेकर वहां बेचने के लिए जाते हैं। जब उनसे शिवपुरी में पूछा कि काम कैसा चल रहा है तो उन्होंने बताया कि हम चार—पांच लोग आए हैं लेकिन अभी तक हमारी चुनाव सामग्री बिकी नहीं है। यह शहर के लिए नया है। धीरे—धीरे लोगों की समझ में आएगा और काम—धंधा चलने लगेगा। राउ ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में चुनाव थे तो उन्होंने वहां भी चुनाव सामग्री बेची और एक दिन में 4 से 5 हजार रूपए कमाएं।






Be First to Comment