Press "Enter" to skip to content

घर आकर रिश्तेदार कर गए मारपीट, पुलिस ने दर्ज कर लिया क्रॉस केस / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब..! हमारे रिश्तेदार घर आकर हमारी मारपीट कर गए। जब हम थाने में शिकायत करने गए तो पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया जबकि हमने उक्त लोगों के साथ कुछ भी नहीं किया।

फरियादी मोहनसिंह पुत्र कैलाश लोधी 30 वर्ष निवासी ग्राम राउटौरा ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 18 जून को सुबह 10 बजे बाखर में राख डालने के उपर से चाचा श्रीराम व उनके लड़के अमरसिंह, संजीव लोधी गाली—गलौंज करने लगे। जब गाी देने से मना किया तो हमारी मारपीट कर दी। मारपीट होते देख मेरी पत्नी ममता व बहू जयंती हमें बचाने आई तो उनकी भी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद मैं थाने गया और अपनी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने मामले में क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!