Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : बाइक सवारों में डंपर ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल / Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली भितरवार रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर के चालक ने बाइक सवार युवकों में टक्कर मार दी। घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार दुलई पिछोर के रहने वाले तीन युवक प्रमोद लोधी पुत्र गजेंद्र लोधी, जितेंद्र लोधी पुत्र विशाल लोधी और उमेश लोधी पुत्र अतर सिंह लोधी दुलई पिछोर से करही गाँव किसी काम के सिलसिले में मोटरसाइकिल पर सवार होकर गए हुए थे जहां से वह अपने गाँव दुलई कपिछोर लौट रहे थे। इस दौरान करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सोनचिरैया अभ्यारण क्षेत्र में करही-भितरवार रोड पर पुरानी शुगर मिल के पास तीनों बाइक सवारों को एक डंपर चालक ने रौंद दिया। हादसे में जितेंद्र लोधी और उमेश लोधी की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें प्रमोद लोधी बुरी तरीके से घायल हो गया राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल डायल हंड्रेड को दी मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड ने 108 की मदद से घायल प्रमोद लोधी को पहले करैरा के स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए करैरा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

करैरा थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान का कहना है कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है वहीं एक घायल अवस्था में शिवपुरी के जिला अस्पताल में उपचाररत है दुर्घटना करने वाले डंपर व उसके चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मामला दर्ज कर जांच जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!