Press "Enter" to skip to content

भाजपा नेत्रियों ने की पार्टी से बगावत:फूंका चुनावी दंगल का बिगुल, मंडल अध्यक्ष ने ही भर दिया निर्दलीय नामांकन / Shivpuri News

शिवपुरी। नगरीय निकाय चुनावों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नजदीक है पार्टी की ओर से जारी लिस्ट मे नाम न होने के चलते पोहरी में भाजपा महिला नेत्री श्रीमति प्रतिभा जैन निर्दलीय चुनाव मैदान मे आज अपना नामांकन भरकर पार्टी से खिलाफ दंगल का विगुल फूंक दिया है।

टिकिट कटने वालों की पार्टी से बगावत करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बार पोहरी नगर परिषद में पहली बार चुनाव होने जा रहा है यहाँ भी निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जानकारी के मुताबिक नगर की भाजपा की सक्रिय महिला कार्यकर्ता नगर परिषद के वार्ड 5 से टिकिट की दावेदारी कर रही थी लेकिन पार्टी ने उनको तवज्जों नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है और अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर वह मैदान में हैं।

भाजपा नेत्री प्रतिभा जैन ने बताया वह लंबे समय से पार्टी के विभिन्न पदों प्रदेश सहित जिला मंत्री , जिला महामंत्री जैसे पदों पर रहकर पार्टी की पूरी निष्ठा से कार्य किया उनके पति जनसंघ के समय से ही पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं और लगातार सक्रिय भूमिका रहकर पार्टी का कार्य कर रहे हैं । उनके पति पार्टी का झंडा थामकर जम्मू कश्मीर तक पैदल यात्रा पर गए थे। इसके बाद भी उन्हें दरकिनार किया गया।

पोहरी नगर परिषद के चुनाव में बगावत देखने को मिल रही है। नगर परिषद पोहरी के वार्ड 10 से भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजकुमारी शैलेन्द्र सिंह धाकड़ पार्टी से टिकिट के लिए माँग कर रही थीं लेकिन पार्टी ने भाजपा महामंत्री पृथ्वीराज जादौन को टिकिट दे दिया तो राजकुमारी धाकड़ ने बगावत का बिगुल बजाकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इनके साथ ही पोहरी मण्डल के युवा मोर्चा के नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र धाकड़ के परिजन राजकुमारी शेर सिंह धाकड़ ने भी वार्ड 15 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आज नामांकन दाखिल किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!