Press "Enter" to skip to content

धरे रह गए दिग्गजों की अरमां : जानिए मंत्री, विधायक, महामंत्री, जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक ने कितनों के लिए टिकट / Shivpuri News

शिवपुरी। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सभी 39 वार्डों में पार्षदों की सूची भाजपा ने जारी कर दी है। इस सूची से कई ऐसे दिग्गजों के नाम लापता हो गए ​जो चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी जता रहे थे या यूं कहें कि मंत्री के आगे किसी भी दिग्गज की नहीं नहीं। मंत्री जी ने अपनी एक पूरी टीम खड़ी कर ली है। वहीं विधायक, सांसद, महामंत्री, मंत्री, जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक ने भी अपने चहेतों के लिए एक—एक टिकट ले लिया है और 5 टिकट केंद्रीय मंत्री के चहेतों को मिल गए हैं। इन चुने हुए प्रत्याशियों में कई चेहरे नए है तो कई चेहरे पुराने भी है जो पिछली बार का नगर परिषद चुनाव बुरी तरह हार गए थे।

अगर भाजपा के प्रत्याशी अधिक संख्या में जीतकर आते हैं तो नपा अध्यक्ष की सीट पर मंत्री के द्धारा चुना गया प्रत्याशी ही बैठेगा। वहीं कुछ युवा और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता टिकट वितरण को लेकर खुश नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वह पार्टी के खिलाफ कुछ कहने को भी तैयार नहीं है इससे लगता है कि ​उनके दिल के अरमा धरे रह गए।

कई दिग्गज हुए नपा अध्यक्ष की रेस से बाहर
​भाजपा में कई दिग्गज ऐसे थे जो नपा से पार्षद का टिकट मिलने और अध्यक्ष के सपने संयोए हुए थे। बीते रोज टूरिस्ट विलेज में आयोजित हुई बैठक में सारे दिग्गजों के नाम कहा लापता हो गए पता नहीं चल सका। वहीं कई लोगों को सिर्फ इसलिए टिकट दे दिया गया कि वह मंत्री के चहेते हैं।

महामंत्री, सांसद, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष ने लिए चहेतों के लिए टिकट
ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा के महामंत्री ने अपने एक रिश्तेदार व मित्र के लिए नपा का टिकट लिया है। वहीं पूर्व विधायक, पूर्व नपाध्यक्ष ने भी अपने समाज बंधु के लिए टिकट ले लिया है एवं जिलाध्यक्ष ने भी अपने चहेते एक उम्मीदवार के लिए टिकट लिया। बाकी पर मंत्री व केंद्रीय मंत्री के उम्मीदवारों का दबदवा रहा। यहां केंद्रीय मंत्री के पांच लोगों जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए उनको टिकट दिया गया। कुल मिलाकर संगठन की बात करने वाले पदाधिकारी अपने चहेतों को टिकट दिलवाकर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!