Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, तीन युवक घायल‎ / Shivpuri News

शिवपुरी। नेशनल पार्क सीमा में खूबत घाटी के पास वन-वे में गुरुवार‎ की सुबह 11 बजे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक‎ सवार तीन युवक घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला‎ अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप‎ (24) पुत्र पुरुषोत्तम रावत निवासी कांकर, राधेश्याम (25) पुत्र‎ कल्लाराम प्रजापति और अरविंद (21) पुत्र प्रकाश पाल बाइक से‎ शिवपुरी आ रहे थे। खूबत घाटी के पास वन-वे में सामने से आ रहे‎ ट्रक क्रमांक यूपी75 एससी1542 ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों‎ घायल कुलदीप रावत, राधेश्याम प्रजापति और अरविंद पाल को पुलिस‎ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां तीनों का इलाज जारी है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!