Press "Enter" to skip to content

शहर की निचली बस्तियों में भरा पानी, गर्मी से मिली राहत / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में बारिश का दौर आखिरकार गुरुवार को शुरू हुआ, एक दिन पहले से छाए बादल आखिर कार गुरुवार की दोपहर बरस पड़े, मानसून की पहली तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई तो वहीं बारिश के पहले दौर में ही कई निचली बस्तियों में पानी भर गया जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आदर्श नगर हुआ जल मग्न

शिवपुरी शहर के आदर्श नगर कॉलोनी के शासकीय कन्या विद्यालय के सामने जल भराव की स्थिति वन गई जिसके चलते यहां से गुजरने वाले बच्चों सहित कालोनीवासियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। क्षेत्रिय लोगों ने बताया कि थीम रोड के निर्माण के दौरान रोड़ निर्माण को सही से नहीं किया गया यहां एक नाले पर अतिक्रमण के कारण यहां पानी की निकासी नहीं है जिसके कारण जल भराव की स्थिति बन रही है। शहर में हुई एक घंटे की झमाझम वारिश ने कमलागंज, विवेकानंद कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी में भी जलभराव की स्थिति बन गई जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!