Press "Enter" to skip to content

युवक का मोबाइल हैक कर, कर रहे अश्लील मैसेज, कर रहे पैसे की मांग, युवक पहुंचा कोतवाली / Shivpuri News

शिवपुरी। सन्नी पुत्र मांगीलाल सोनी निवासी माधवनगर शिवपुरी ने कोतवाली में दिए आवेदन में बताया कि 6 दिन पूर्व उसके मोबाइल पर अन्य मोबाइल नंबरों से एडिट कर उसके अश्लील फोटो भेजे जा रहे हैं। इसी के साथ अन्य रिश्तेदारों के मोबाइल नंबरों पर भी उसके फोटो भेजे जा रहे हैं। जब वह उनके मोबाइल नंबरों पर फोन लगाता है तो वह मोबाइल बंर कर लेते हैं। सन्नी ने बताया कि फोन करने वाले उसे ब्लैकमेलिंग कर झूठे प्रकरण में फसाने की धमकी दी जा रही है। इस धमकी से वह व उसका परिवार भयभीत बना हुआ है। सन्नी ने बताया कि उसके मोबाइल की गैलरी हैक कर उसका आधारकार्ड, पेन कार्ड व अन्य दस्तावेज एवं पारिवारिक फोटो ले लिए हैं और उनका भी दुरूपयोग कर रहे हैं व आगे भी कर सकते हैं। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!