Press "Enter" to skip to content

भाजपा से किसको मिलेगा पार्षद का टिकट, फैसला आज…! / Shivpuri News

शिवपुरी। भाजपा ने अभी तक नगर पालिका व नगर परिषद के लिए उम्मीदवारों की सूची अभी तक जारी नहीं की है। सूची को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिले के पदाधिकारियों ने बीते रोज एक बैठक टूरिस्ट विलेज में आयोजित की। इस बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों सहित मंत्री, स्थानीय विधायक, राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए। बैठक शाम 7 बजे से शुरू हुई जो रात 12 बजे तक चली। इतनी लंबी बैठक में टिकट दिए जाने को लेकर काफी विचार—विमर्श हुए कुछ पर सभी की एक राय बनी तथा कुछ पर सहमति नहीं बन सकी। कई वार्डों में चयन के लिए ऐसी स्थिति रही जहां मंत्री जी को अपने पसंद के उम्मीदवार क टिकट के लिए नाम रखा लेकिन संगठन को वह पसंद नहीं था। कुछ वार्डों में ऐसी प्रत्याशियों को भी टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है जिनका वार्ड में कोई वजूद ही नहीं है और पिछली बार भी चुनाव हर गए थे लेकिन चहेते होने के कारण उनकी कमियां नहीं देखी जा रही है।

सूत्रों की मानें तो भाजपा की सूची कल बैठक में लगभग फाइनल हो चुकी है लेकिन 9 वार्डों पर होल्ड कर दिया गया है जिस आज विचार किया जाएगा। संभवत: आज शाम को बीजेपी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी। वहीं एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि सूची जारी होने के बाद कुछ लोग पार्टी के साथ भितरघात कर सकते हैं तथा कुछ निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!