बैराड़/शिवपुरी गाजीगढ़ गांव की आदिवासी कॉलोनी में आधी रात आदिवासियों से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को गोवर्धन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया है। एक आरोपी का जंगल में मोबाइल गिर गया था। पुलिस सर्चिंग में मिले मोबाइल से आरोपियों तक पहुंची। नई उम्र के युवकों ने लूटपाट के वक्त खुद को गुर्जर गैंग बताया और गुमराह करने के लिए आटा भी मांगकर ले गए थे।
जानकारी के मुताबिक गाजीगढ़ की आदिवासी कॉलोनी में रिंकू (32) पुत्र ज्ञानी सहित बचनू आदिवासी, भरत आदिवासी आदि के साथ 7-8 जून की रात 1:30 बजे तीन बंदूक लेकर आए बदमाशों ने लूटपाट की थी। मुंह पर तौलिया बांधे तीन में से दो बदमाशों पर बंदूक थीं। बदमाशों ने रिंकू से 7 हजार कैश व मोबाइल छीन लिया। बचनू आदिवासी पर बंदूक तानकर 4 हजार कैश, चांदी की जंजीर, पत्नी की सोने की लौंग छीन ली। भरत आदिवासी से 15 हजार रु. कैश छुड़ा लिए थे। गोवर्धन थाना प्रभारी रूपेश शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की। जंगल में सर्चिंग के दौरान मोबाइल मिला जो श्योपुर गसवानी के महेंद्र यादव का निकला। इसी मोबाइल की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी बाइक से 20 किमी दूर गाजीगढ़ गांव आए थे। वारदात के लिए डकैत गैंग जैसा हुलिया बना लिया था। सभी ने मुंह ढके थे और राउंड वाला पट्टा भी डाला था। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने 315 बोर देशी बंदूक व 6 जिंदा राउंड, 12 बोर की एक नाली बंदूक व 8 जिंदा कारतूस, 315 बोर का देशी कट्टा व 2 जिंदा राउंड सहित वारदात में उपयोग की गई बाइक बरामद की है। वहीं लूटी गई राशि में से 11500 रुपए, सोने की लौंग, चांदी की जंजीरबरामद की है






Be First to Comment