बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जोराई में एक युवक ने शराब के नशे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों को बांटे जाने वाला पोषण आहार नहीं देने पर गाली गलौज कर मारपीट कर दी है। पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम शर्मा पत्नी कैलाश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं बुधवार दोपहर मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का वजन कर रही थी।
तभी गांव का लाखन परिहार शराब के नशे में आया और मुझसे पोषण आहार के पैकेट मांगने लगा, जब उससे कहा कि यह तो बच्चों के लिए आते हैं तो उसने गाली गलौज करते हुए पास में पड़े डंडे से कार्यकर्ता की मारपीट कर दी। इससे कार्यकर्ता के यहां कंधे व पीठ सहित अन्य जगह चोटें आई हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment