Press "Enter" to skip to content

दहेज में मांगे 1 लाख, नहीं दिए तो बहू को मारपीट कर घर से निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी को दिए आवेदन में भीमा पुत्री सूरजसिंह निवासी माता का वीलवरा तहसील बैराड ने बताया कि उसकी शादी राजेंद्र पुत्र महेश जाटव निवासी ग्राम रामपुर थाना कोलारस के साथ आज से चार साल पहले हिंदू रीति—रिवाज के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक—ठाक चला लेकिन उसके बाद पति राजेंद्र जाटव ,ससुर महेश, सास रामसखी जाटव आदि लोग आए दिन परेशान करने लगे उसे खाने—पीने तक को नहीं दिया जाता था तथा मारपीट कर दहेज की मांग करने लगे। भीमा ने बताया कि मारपीट व परेशान किए जाने की बात उसने अपने पिता को बताई जिस पर पिता ने कई बार आकर समझाईश दी लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मुझसे दहेज के रूप में 1 लाख रूपए मांगे जाते हैं। अब मेरी मारपीट कर तथा जेवर छीनकर मुझे भगा दिया है तब से मैं अपने मायके में ही निवास कर रही हूं। मुझे ससुरालियों से जान का खतरा है इसलिए मेरी मदद की जाकर कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!