Press "Enter" to skip to content

रेफर प्रसूता को लेकर अस्पताल आ रही एंबुलेंस का डीजल हुआ खत्म, तड़पती रही प्रसूता / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में जबसे नई एजेंसी के माध्यम से एंबुलेंस सेवाएं प्रारंभ की गई हैं तब से इस आपातकालीन सेवा में भी तमाम खामियां सामने आने लगी हैं। कभी एंबुलेंस पहुंचती ही नहीं है तो कभी देर से पहुंचती है। कभी खराब हो जाती है तो कभी मरीज का पता ही ट्रेस नहीं कर पाती। इसी क्रम में मंगलवार को जिले में एंबुलेंस सेवा की एक और लापरवाही सामने आई है जिसमें रन्नौद से रैफर की गई प्रसूता को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाते समय एंबुलेंस का रास्ते में डीजल खत्म हो गया। डीजल खत्म होने के बाद कंपनी के लालफीताशाही वाले सिस्टम के चलते एंबुलेंस में डीजल भरवाने में तीन घंटे लग गए। इस दौरान प्रसूता एंबुलेंस में दर्द से कराहती रही।

 

जानकारी के अनुसार नेगमा निवासी रानी पत्नी उमेश लोधी को मंगलवार की सुबह रन्नौद स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के लिए लाया गया। प्रसूता की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर ने उसे वहां से 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल शिवपुरी के लिए रैफर कर दिया। जब एंबुलेंस से प्रसूता को जिला अस्पताल लाया जा रहा था तभी ग्राम पड़ोरा के पास रास्ते में एंबुलेंस का डीजल खत्म हो गया। निर्धारित सिस्टम के अनुसार एंबुलेंस के चालक ने डीजल भरवाने की जद्दोजहद की। कंपनी के लालफीताशाही सिस्टम के कारण एंबुलेंस में डीजल भरने में तीन घंटे लग गए। इस दौरान प्रसूता एंबुलेंस में दर्द से कराहती रही। सुखद पहलू यह रहा कि प्रसूता सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंच गई।

 

 

इनका कहना है..

 

– आपातकालीन सेवा की यह बड़ी लापरवाही है, वह इस मामले में एंबुलेंस सेवा के जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं कि आखिर क्या कारण रहा कि एंबुलेंस को डीजल भरवाने में तीन घंटे लग गए। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

डा पवन जैन, सीएमएचओ शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!