शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के एसपी आफिस से आ रही है। यहां ग्राम बागौरा का रहने वाला एक युवक अपनी फरियाद लेकर आया। युवक ने बताया कि उसकी 40 वर्ष की पत्नी अपने 20 साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई है।
हरिलाल जाटव पुत्र बुद्धूराम जाटव निवासी ग्राम बागौदा थाना सिरसौद ने बताया कि 8 जून को दोपहर 2 बजे उसकी पत्नी रूपाली 40 वर्ष कंडे लेने की बात कह कर घर से निकली थी परंतु शाम तक घर नहीं लौटी तो हमें चिंता हुई और आसपास तलाश करना शुरू कर दिया। लेकिन हर जगह देखने पर रूपाली का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। 9 जून को हमने पुलिस थाना सिरसौद में इसकी सूचना दी। वहीं हमें पता चला कि गोलू शर्मा निवासी शिवपुरी रूपाली को लेकर बवीता जाटव पत्नी रामवीर जाटव, धनिया पत्नी मुरारी जाटव, लाली पुत्री मुरारी जाटव निवासी ग्राम बागौदा बांकड़े मंदिरर पर गए थे। उनके साथ चम्पा जाटव पत्नी बलराम उर्फ कल्लू निवासी ठकुरपुरा शिवपुरी भी साथ में थे। हरिलाल ने बताया कि उसकी पत्नी को गुमराह कर अपहरण की साजिश की गई थी। इसके बाद रितिक नाम के साथ उसकी पत्नी चली गई। हरिलाल ने एसपी को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।






Be First to Comment