Press "Enter" to skip to content

ट्रॉली का डाला गिरने से पल्लेदार की उंगली कटी / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी की फ्रूड मंडी से आ रही है। यहां आज सुबह पल्लेदारी का काम करने वाले मजदूर के हाथ के उपर ट्रॉली का डाला गिर गया जिससे उसके हाथ की दो उंगली कट गई। मजदूर का गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

जानकारी के अनुसार शिवसिंह जाटव निवासी 24 वर्ष फ्रूड मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। आज सुबह भी वह पल्लेदारी का काम कर रहा था। जैसे ही वह ट्रेक्टर का डाला हटाने गया तो उस डाले में उसकी उंगली फंस गई और हाथ की दोनों उंगली कट गई। आसपास के लोगों ने ब—मुश्किल ट्रॉली के डाले में से हाथ निकलवाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!