Press "Enter" to skip to content

पत्नी को मायके छोड़कर पति ने कर ली दूसरी शादी, पत्नी को पता चला तो कहा दे दो तलाक / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी को की शिकायत में रीना जाटव निवासी ग्राम भौराना थाना सिरसौद हाल निवासी कस्टम गेट के पास ने बताया कि वह वीपीसिंह जाटव को पिछले 2 साल से जानती है। वीपीसिंह व उसके पिताजी व परिवार के अन्य सदस्य मेरे लिए वीपीसिंह के लिए रिश्ता लेकर मेरे घर आए थे। उस समय मेरे साथ पापा, जीजाजी व चाचा का लड़का था उस समय लड़के वाले मेरे लिए हां कहकर गए थे। फिर लड़के वाले दहेज की मांग करने लगे जिस कारण पिता ने वीपीसिंह के घरवालों से शादी की मना कर दी थी। फिर वीपीसिंह मुझसे कहने लगा कि मुझे कोई दहेज नहीं चाहिए तैं तुमसे शादी करूंगा।इसके बाद मैंने पढत्राई के लिए कस्टम गेट के पास किराए से कमरा लिया और जनवरी 2019 में वहां रहने लगी तभी वीपीसिंह भी मेरे साथ ही रहने लगा और मुझे शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। मैंने कई बार मना किया लेकिन वीपीसिंह ने मुझसे जबरदस्ती की। इसके बाद बीपीसिंह अपने गांव चला गया और कभी—कभी मुझसे मिलने आने लगा। मैंने जब वीपीसिंह से शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया और बात भी करना बंद कर दी। इस बीच मैंने लगातार उससे संपर्क किया लेकिन वह वापस नहीं आया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। शिकायत के बाद युवक व उसके परिजन आए और वीपीसिंह से हिंदू रीति रिवाज के साथ मेरी शादी करवा दी गई। लेकिन शादी के बाद वह मुझे मायके छोड़ गया और फिर ले जाने से इंकार करने लगा। मुझे पता चला है कि मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली है और अब वह मुझसे तलाक चाहता है। महिला ने मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!