Press "Enter" to skip to content

पानी की तलाश में आए भालू ने ग्रामीणों पर किया हमला, आधा दर्जन घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की बैराड़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गाजीगढ़ गांव की आदिवासी बस्ती की है। यह गांव जंगल से लगा हुआ है। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे पानी की तलाश में भालू ने सार्वजनिक पानी की टंकी पर पानी भर रहे ग्रामीणों पर पीछे से अचानक हमला बोल दिया। भालू के हमले में महिला पुरुष और बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए.हमले में बद्री आदिवासी उम्र 70 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया।

भालू के हमले में गाजीगढ़ और पिपरोदा गांव के 7 ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। सुबह 7 बजे जंगली भालू गाजीगढ़ गांव में घुस आया और उसने आते ही गांव के घरों में कहर बरसा दिया। गाजीगढ़ आदिवासी बस्ती के घर में सो रहे बद्री पुत्र गंजू आदिवासी को बुरी तरह घायल करने के बाद दूध लेने जा रहे राकेश पुत्र छटंकी आदिवासी, एवं टंकी पर पानी भर रही शगुन शर्मा, सपना आदिवासी 10 वर्ष पानी भरने गए विजय पुत्र मुन्ना लाल धानुक को भालू ने काट कर घायल कर दिया इससे पूर्व भालू ने पिपलोदा गांव में शौच के लिए गए प्रहलाद पुत्र लोहरी एवं सपना खंगार को काट कर घायल कर दिया था.पांच गंभीर रूप से घायलों को बैराड़ से शिवपुरी रेफर किया गया है।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम के कारण संभवतः भालू पिपलोदा तालाब में पानी पीने आया होगा इधर के जंगलों में भालू कभी नहीं देखा गया सब रेंज बैराड़ उत्तर से लगी कूनो सेंचुरी से भी आ सकता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!