Press "Enter" to skip to content

सीएमओ के घर पर नौकरी के नाम पर लिए 7 हजार, एक साल की कहकर, तीन माह में निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मुझे नौकरी दिलाने के नाम पर सीएमओ के घर पर 7 हजार रूपए लिए। नौकरी देने वाले ने कहा था कि 1 साल तक उसे यह नौकरी मिलेगी लेकिन तीन महीने में ही मुझे हटा दिया गया। जब मैंने अपने दिए हुए रूपए मांगे तो कह दिया कि वापस नहीं होंगे।

सुनील पुत्र बलराम शाक्य निवासी कमलागंज घोसीपुरा ने बताया कि एचएमएस कंपनी जो कि शिवपुरी जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य कर रही है, के अनिल गोस्वामी एवं पीयूष सर ने इंटरव्यू लिया था। यह इंटरव्यू सीएमओ साहब के घर पर हुआ था। नोकरी देने के नाम पर उससे 7 हजार रूपए वसूले गए और कहा कि एक साल तक तुम यह काम कर सकोगे। लेकिन मुझे तीन माह में ही निकाल दिया गया और कह कि 2 हजार रूपए और दो तभी आगे नौकरी कर पाओगे। जब मैंने अपने दिए हुए 7 हजार रूपए वापस मांगे तो इंकार कर दिया। साहब…! मुझे मेरे रूपए वापस दिलवा दिए जाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!