Press "Enter" to skip to content

शादी के 10 साल बाद पति को हो गई नापसंद, घर से निकाला, बोला दूसरी महिला को बनाउंगा पत्नी / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मेरी शादी को 10 साल हो गए अब पति मुझे व बच्चों को रखने से इंकार कर रहा है। उसके पड़ौस में रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध है तथा वह उसी को रखने की कह रहा है। अब मैं अपने बच्चों को लेकर कहां जाउंगी। इसलिए मामले में कार्रवाई करें।

शारदा पत्नी भगवानसिंह आदिवासी निवासी गौशाला हनुमान मंदिर के पास शिवपुरी ने बताया कि आज से 10 वर्ष पूर्व भगवानसिंह कुशवाह के साथ कोर्ट में लिखाापढ़ी कर शादी की गई थी।श शादी के बाद उनको तीन बच्चे हुए। पिछले 7—8 महीने से पति द्धारा काफी परेशाान किया जा रहा है। खाने—पीने व खर्चे के लिए रूपए नहीं देते व मारपीट करते हें। शारदा ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए बाहर चली गई थी। जब वह वापस आई तो पति भगवानसिंह कुशवाह ने मुझे घर में रखने से इंकार कर दिया और गाली—गलौंज की। शारदा ने बताया कि उसके पति के एक महिला के साथ अवैध संबंध है तथा वह उसी को अपने साथ रखने की बात कह रहा है। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाकर मेरी मदद की जाएं

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!