Press "Enter" to skip to content

बच्ची सहित लापता पत्नी को ढूंढ रहा मजदूर पति,‎ बोला-सुराग देने वाले को 10 हजार का इनाम दूंगा‎ / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ शराब पीकर पति द्वारा झगड़ा करने‎ से नाराज पत्नी अपनी दो साल की‎ बच्ची के संग घर छोड़कर चली गई‎ है। कोलारस थाने में गुमशुदगी दर्ज‎ कराकर मजदूर युवक अपनी पत्नी‎ की तलाश में भटक रहा है। युवक‎ का कहना है कि पत्नी का सुराग‎ देने वाले को दस हजार रुपए का‎ इनाम दूंगा।‎ रामहेत जाटव निवासी ग्राम‎ खोंकर ने बताया की उसकी पत्नी ‎ ‎ आशा मोरावी 6 जून की रात दो‎ साल की बेटी को लेकर बिता‎ बताए अचानक चली गई। सुबह‎ नींद खुलने पर पति व बच्ची नजर‎ नहीं आई तो सभी जगह तलाश‎ की। फिर कोलारस थाने जाकर‎ सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज ‎कर ली है, लेकिन अभी तक पत्नी‎ का पता नहीं चल सका है। पत्नी ‎ ‎ अपने संग दो साल की बेटी रूही‎ को भी संग ले गई है। पत्नी के‎ बिना बताए चले जाने पर पति‎ रामहेत का कहना है कि वह 29‎ मई को शराब पीकर आ गया था।‎ किसी तरह पत्नी घर लौट आए,‎ वह कभी शराब को हाथ नहीं‎ लगाएगा।‎

नागपुर में मजदूरी करते‎ वक्त की लव मैरिज‎ रामहेत का कहना है कि वह मकान‎ बनाने का काम करता है। नागपुर में‎ मजदूरी करने गया था। यहां आशा‎ मोरावी निवासी ग्राम धतूरा जिला‎ मंडला से प्रेम हो गया। चार साल‎ पहले दोनों शिवपुरी आ गए और लव‎ मैरिज कर ली। शादी से आशा के‎ माता-पिता को भी कोई आपत्ति नहीं‎ थी। दोनों की दो साल की बेटी भी है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!