Press "Enter" to skip to content

नाबालिग ने काटी बुजुर्ग की जेब:CCTV में दिखे 3 नाबालिग चोर / Shivpuri News

शिवपुरी/ जिले के बैराड़ थाना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में स्थित यूको बैंक में एक नाबालिक ने बुजुर्ग की जेब काट दी, जेब काटने की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज के आधार पर बैराड़ थाना पुलिस ने चोर गिरोह गैंग की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना नगर के यूको बैंक में सोमवार की दोपहर बैंक खाते में जमा पैसे की जानकारी लेने पहुंचे टौरिया खालसा गांव के निवासी परमू जाटव उम्र 60 वर्ष की कुर्ते की ऊपर वाली जेब से किसी अज्ञात चोर ने 6 हजार रुपए निकाल लिए।

घटना की शिकायत पीड़ित ने बैराड़ थाना पहुंचकर कर दर्ज कराई है। बैराड़ थाना पुलिस ने यूको बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें लाल पॉलिथीन लिए खड़े एक नाबालिग युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं, सीसीटीवी कैमरे में एक नाबालिग युवक ने परम जाटव के पीछे हाथ में लाल पॉलिथीन लिए खड़ा है और अचानक से उसने पॉलिथीन उठाकर वृद्ध के कंधे पर रखा और जेब से पैसे निकालकर बाहर चला गया। सीसीटीवी कैमरे में नाबालिग के साथ दो अन्य नाबालिग युवक भी देखे गए हैं। बैराड़ थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!