शिवपुरी। खबर एसपी आफिस से आ रही है। यहां एक महिला अपनी फरियाद लेकर आई। महिला ने बताया कि उसके ससुरालीजन दहेज के लिए आए दिन उसकी मारपीट करते हैं। वहीं जेठ ने पेट में लात मारकर उसके दो माह के भ्रूण को गिरवा दिया। मामले को लेकर महिला थाने में शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर पति कहना है कि अगर इस घर में रहना है तो सभी भाईयों के साथ मिलकर रहना होगा।
राधा शिवहरे पुत्री नैमीचंद शिवहरे निवासी पीपल वाली माता जमुना वाली गली इस्लामपुरा मुरैरा ने बताया कि उसकी शादी रवि पुत्र जगदीश शिवहरे निवासी दुबे नर्सरी रोड फतेहपुर के साथ 5 मई 2021 को हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार हुई। शादी के कुछ समय बाद पति रवि शिवहरे, जेठ राजेंद्र शिवहरे, संजय शिवहरे, देवर सुनील शिवहरे, सास जमुना बाई द्धारा आए दिन मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान प्रताडित करने में लगे हुए हैं और 2 लाख रूपए मांग की जिस पर उसने दो लाख रूपए दे दिए लेकिन इसके बाद ससुरालियों की मांग और बढ़ गई तथा 5 लाख रूपए के लिए फिर से मारपीट करने लगे। मेरे साथ देवर व जेठ अश्लील बातें व गंदी हरकत करते हैं और बोलते हैं कि तुझे सभी के साथ रहना होगा। महिला ने बताया कि वह गर्भवती भी हुई लेकिन जेठ ने उसके पेट में लात मार दी जिसके बाद उसे ब्लडिंग हुई और उसका गर्भ गिर गया। महिला ने मामले में कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।






Be First to Comment