शिवपुरी। खबर एसपी आफिस से आ रही है। यहां खनियांधाना की रहने वाली एक महिला ने आवेदन के माध्यम से अपनी फरियाद सुनाते हुए ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
फरियादी आयशा बानो पत्नी बसीम कुर्रेशी निवासी थाना दानी निमडा अहमदाबाद गुजरात हाल निवासी वार्ड नं. 14 व्यापारी मोहल्ला खनियांधाना ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 1 मई 2014 को वसीम कुर्रेशी के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत अनुसार दार—दहेज दिया था। शादी के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल अहमदाबार रहने लगी। इसी बीच पति व ससुरालजन कम दहेज मिलने के कारण नाराज रहने लगे और आए दिन पिता व भाईयों को गाली—गलौंज देते थे और मारपीट करते थे। पुत्र के जन्म होने के बाद पति व ससुरालीजनों की प्रताड़ना और अधिक बढ़ गई। मेरे भाईयों ने कई बाद पति व अन्य लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और पहले से भी अधिक अत्याचार करने लगे। एक दिन मेरी क्रिकेट बैट से पिटाई लगाई और घर से निकाल दिया और कहा कि जब तक 5 लाख रूपए लेकर नहीं आओगी तब तक घर में नहीं घुसने देंगे। इसके बाद मैंने अपने पिता को फोन लगाया जिस पर पिता मुझे खनियांधाना ले आए। महिला ने एसपी से पति वसीन, सास खलीमा, ससुर सोकत अली, जेठ आसिफ, जावेद, जुवैर, हैदर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।






Be First to Comment