शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली गौशाला में एक 22 वर्षीय नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक के पिता परिक्रमा लगाने गिर्राज जी गए हुए थे वहीं मां मायके गई हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां घटना स्थल का मौका—मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र कमल नामदेव 22 वर्ष निवासी गौशाला ने बीती रात अपने ही कमरे में फांसी लगा ली। सुबह जब उसकी छोटी बहन सपना 16 वर्ष सोकर उठी तो उसने शव को फंदे पर लटका हुआ देखा। जिसके बाद उसने पिता व मां को फोन पर यह सूचना दी। घटना के समय मृतक के पिता गिर्राज जी की परिक्रमा लगाने गए हुए थे वहीं मां बड़ी बेटी की तबीयत को देखने डबरा गई हुई थी। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटना स्थल का मौका—मुआयना कर शव को फंदे से उतरवाया तथा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तीन बहनों में एकलौता था सचिन
बताया जाता है कि सचिन तीन बहनों में एक लौता था। सचिन के द्धारा ऐसा कदम उठाए जाने से अब उनके घर का चिराग बुझ चुका है वहीं माता—पिता व बहनों का रो—रोकर बुरा हाल है।






Be First to Comment