Press "Enter" to skip to content

जेसीबी में घुसा आटो, चालक घायल, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला आटो चालक / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के गुरूद्धारा चौक चौराहे पर आटो जेसीबी में जा घुसा। घटना में आटो चालक बुरी तरह घायल हो गया जिसे ब—मुश्किल आटो से निकाला गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दुर्घटना में घायल हुए ऑटो चालक सोनू राठौर ने बताया कि वह बीती रात लगभग 12 बजे के आसपास अपने भाई को ग्वालियर वायपास पर खाना देकर वापस अपने घर मनियर की ओर लौट रहा था। जब वह गुरुद्वारा चौराहे पर मनियर की ओर मुड़ा तो अचानक उसका ऑटो जेसीबी से जा टकराया जिसके बाद वह बेहोश हो गया। ऑटो चालक सोनू राठौर ने बताया कि हादसे के वक्त ऑटो में उसका दोस्त मनीष ओझा भी सवार था। जिसे मामूली चोट आईं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक तेज रफ्तार में था ऑटो चालक ने एकाएक ऑटो के ब्रेक लगा दिए जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित ऑटो जेसीबी में पीछे जा घुसा, दुर्घटना में ऑटो चालक ऑटो में फस गया था ऑटो चालक के सिर में काफी खून वह रहा था। मौके पर पहुँची डायल 100 पर तैनात स्टाफ ने कड़ी मशक्कत कर ऑटो चालक को वाहर निकला जिनके बाद ऑटो चालक को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर डंपर को तलाश करने में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!