शिवपुरी/ सड़क दुर्घटना से जनहानि बचाने वाले नेक व्यक्तियों को पांच हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा । एएसपी मनकामना प्रसाद ने बताया केंद्र सरकार ने गुड सेमरिटन नेक इंसान योजना शुरू की है ।
दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में यानी एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाकर जान की रक्षा करने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए का पुरस्कार जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर दिया जाता है । उन्होंने बताया सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले लोगों से पुलिस थाना द्वारा गवाह नहीं बनाया जाएगा ।






Be First to Comment