पिछोर। थाना पिछोर पुलिस ने सिद्ध बाबा मंदिर मायापुर से चोरी हुए 21 घंटा, दो झालर पीतल की वजनी 25 किग्रा व एक मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने पंचायत चुनाव को देखते हुए सालोरा तिराहे पर चेकिंग लगा रखी थी और गुजरने वाले हर वाहन की जांच की जा रही थी। इसदौरान एक मोटरसाइकल सवार को रोककर तलाशी ली तो उसके पास 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा राउंड मिला। जब पुलिस ने उसके सामान की तलाशी ली तो बैग में 21 घंटा व मंदिर का अन्य सामान रखा हुआ था। यह आरोपित ने सिद्ध बाबा मंदिर से चोरी किए थे। आरोपित के पास से चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास, फनर, पत्ती, पेचकस, आंकड़ा व टोर्च भी मिली है। आरोपित की पहचान नरेश यादव पुत्र सिरनाम उर्फ सुन्नाा उम्र 50 वर्ष निवासी सतनारायण मोहल्ला घास मंडी थाना किला गेट ग्वालियर हाल निवासी फिल्टर प्लांट के पास करैरा के रूप में हुई है। नरेश शाति अपराधी है और पुलिस को आशंका है कि अन्य कई मामलों में भी इसकी भूमिका रही होगी। इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपित पर थाना पिछोर में अप क्र. 349/22 धारा 379,411,414 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी गब्बर सिहं गुर्जर के नेतृत्व में सउनि सउनि शैलेंद्र सिंह चौहान, जहांन सिंह, प्रआर राघवेंद्र चौहान, प्रआर अरविंद यादव, आर. कमल सिंह व बचान सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment