कोलारस/ कोलारस थाना क्षेत्र में होटल के आगे एक व्यक्ति ने पाइपों से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोक लिया और पाइप चोरी के केस में फंसाने की धमकी देकर एलएनटी कंपनी के पेटी कॉन्ट्रेक्टर से 23 हजार 500 रु. वसूल लिए। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादी ब्रजेश कुमार (32) पुत्र श्री फूलचंद्र अहिरवार निवासी बम्होरी बराना थाना दिगौड़ा जिला टीकमगढ़ ने कोलारस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्रजेश का कहना है कि वह पेटी कॉन्ट्रेक्टर है और डेढ़ माह पहले एलएनटी कंपनी चेन्नई के राजगढ़ के जीरापुर में सिंचाई योजना के तहत खेती में एचपीपीई पाइप बिछाने काम कर रहा था। यह काम पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर एलएनटी कंपनी से लिया था। डेढ़ माह से अपनी मशीनरी से पाइप बिछाने का कार्य करवाया। कार्य पूरा होने के बाद कुछ एचपीपीई के पाइप के 5-6 बंडल बच गए थे। 10 जून को जीरापुर से चोरी जाने के डर से पाईप के बंडल ले जा रहा था। 11 जून की सुबह 7 बजे पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचा तो यहां राजस्थानी होटल पर जयदेव गुर्जर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक ली। उसने कहा कि पाइप एलएनटी कंपनी के हैं। हमने कहा कि यह पाइप जीरापुर साइट से ला रहे हैं। जयदेव बोला कि तुम्हें इन पाइप चोरी के इल्जाम में एलएनटी कंपनी शिवपुरी के अधिकारियों को बुलवाकर फंसवा दूंगा और मेरी पुलिस में पहुंच है। पाइप चोरी में गिरफ्तार करवा दूंगा। कार्रवाई से बचना है तो 80 हजार रुपए दे दो।
नगद 13500 रु. और पेटीएम से 10 हजार रु. ठगे ब्रजेश कुमार का कहना है कि जयदेव गुर्जर से डरकर तुरंत 13 हजार 500 रुपए जेब से निकालकर दे दिए। फिर 10 हजार रुपए पेटीएम से ट्रांसफर कर दिए। इस तरह 23 हजार 500 रुपए जयदेव ने वसूल लिए। पुलिस ने ब्रजेश की रिपोर्ट पर जयदेव गुर्जर नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

Be First to Comment