Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसा:बस ने बाइक में टक्कर मारी, युवक की मौत / Shivpuri News

पिछोर में दिनारा रोड स्थित छावनी तिराहे पर रविवार की शाम 6:30 बजे बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पातीराम (30) पुत्र गोरेलाल केवट निवासी करारखेड़ा बाइक से पिछोर-दिनारा रोड स्थित छावनी तिराहे से जा रहा था।

इसी दौरान बस ने सामने से टक्कर मार दी। आनन फानन में पातीराम को पिछोर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!