Press "Enter" to skip to content

पोते ने फांसी लगाई,​​​​​​​ सदमे से दादी की मौत:घर से एक साथ उठी 2 अर्थियां, परिवार में 3 बहनों का एकलौता भाई था / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना अंतर्गत नागरीय क्षेत्र में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा गया। रविवार की सुबह तीन बहनों के बीच इकलौते भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं पोते की मौत की खबर सुनकर सदमे में दादी ने भी दम तोड़ दिया।

तीन बहनों के बीच अकेला था भाई

जानकारी के अनुसार बैराड़ नगर के पुराने हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने रहने वाले सतीश गर्ग किराना व्यापारी है, उनकी तीन बेटियों और एक बेटा राहुल था। राहुल अपने परिवार के साथ खुशी खुशी रह रहा था उसने रविवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने राहुल को फांसी के फंदे पर टँगा देख तत्काल नीचे उतारा और बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई।

पोते की मौत का सदमा नहीं सह पाई दादी, तोड़ा दम

पोते की मौत की खबर सुनकर सदमे में दादी कटोरी उम्र 60 वर्ष ने भी दम तोड़ दिया। बताया गया है कि राहुल की मां की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। जिसके बाद राहुल अपनी दादी से घुलमिल कर रहता है साथ ही राहुल की दादी भी राहुल को बहुत ही लाड़-प्यार से रखती थी। आज राहुल की दादी को जैसे ही राहुल की मौत की खबर लगी तो दादी कटोरी बाई सदमे में आ गई और वह अपने पोते की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई जिससे उनकी भी मौत हो गई। घर में अचानक दो दो मौतों से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं जब एक साथ दो अर्थियां निकलीं तो कस्बे में भी मातम छा गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!