Press "Enter" to skip to content

मुंबई से यूपी जा रही बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर, 8 घायल, अस्पताल में पट्टी करवाने तरसते रहे घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले से आ रही है। यहां मुंबई हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने आगे जा रही बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतने भयंकर थी कि बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए। इन घायलों में से दो को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यहां बता दें कि अस्पताल में भर्ती घायलों को सही उपचार नहीं मिला यहां तक कि पट्टी तक उपलब्ध नहीं करवाई और डॉक्टरों ने उन्हें बाहर से पट्टी लाने को कहा।

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ नगर यूपी के निवासी मुंबई में काम करने के लिए गए हुए थे। आज वह मुंबई से चलकर वापस अपने गांव बोलेरो में सवार होकर जा रहे थे। जब वह शिवपुरी जिले की सीमा में पहुंचे तो मुंबई हाइवे पर एक ट्रक के चालक ने बोलेरो में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में करीमुद्दीन 16 वर्ष, सिराजुद्दीन, चाचा कयामुद्दीन, समा 6 वर्ष, रहियान 5 वर्ष, सा​हिब 12 वर्ष, साजिमा पत्नी सिराजुद्दीन घायल हो गए। घायलों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए साजिया व सिसराजुद्दीन को मेडीकल कॉलेज शिवपुरी रैफर कर दिया गया।

नहीं मिली पट्टी
अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची ने बताया कि उनके माता—पिता को एम्बूलेंस से रैफर कर दिया गया है। हम अन्य लोगों का उपचार यहां चल रहा है। लेकिन यहां हमारा इलाज नहीं हो रहा। यहां तक की चोट पर पट्टी भी उपलब्ध नहीं कराई गई। डॉक्टरों ने कहा कि बाहर से पट्टी लेकर आओ। हम बच्चे हैं पट्टी खरीदने के लिए रूपए नहीं है। ऐसे में हम कहां से पट्टी लेकर आए। हमें बहुत समय हो गया है डॉक्टरों ने इलाज ही नहीं किया। इससे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही साफ नजर आती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!