शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आगरा—मुंबई हाइवे पर पुलिस ने एक कंटेनर से 66 गौवंश जिसे बूचड़खाने ले जाया जा रहा था पकड़ा। पुलिस ने मामले में पांच आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है।
कोलारस एसडीओपी विजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कंटेनर क्रमांक Mp06 hc 2781की लगातार सूचना मिल रही थी कंटेनर क्रमांक Mp06 hc 2781में भरकर गोवंश की तस्करी लगातार की जा रही है उन्हें सूचना मिली थी कंटेनर क्रमांक।Mp06 hc 2781 में गोवंश को भरकर ग्वालियर से गुना की ओर ले जाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीम को पडोरा चौराहे पर तैनात किया गया था जहां मुखबिर के बताए हुए कंटेनर क्रमांक Mp06 hc 2781 की पुलिस ने पहचान की गई। जब पुलिस ने कंटेनर को रोकना चाहा तो कंटेनर चालक ने भागने का प्रयास किया जिसे कोलारस थाना पुलिस ने पडोरा चौराहे के आगे पकड़ लिया। कंटेनर में 5 लोग सवार थे कंटेनर के गेट को जब खोलकर देखा तो उसमें क्रूरता पूर्वक 66 गोवंश को भरा हुआ था। कंटेनर में गौवंश के पैर बंधे हुए थे और कंटेनर को दो पार्टीशन में बांटकर कंटेनर में 66 गौवंश को भरा हुआ था। कंटेनर को जप्त कर कोलारस थाने लाया गया जहां से गोवंश को कंटेनर में से उतार कर मुक्त किया गया।
पकड़े गए पांच आरोपी शकील खान, मोहम्मद सरुख, फिरोज खान, राजुद्दीन अमरुद्दीन जो भोपाल विदिशा जिले के रहने वाले है। पांचों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया इसके साथ ही कंटेनर को भी पुलिस ने जप्त कर लिया। पुलिस द्वारा गोवंश के भरे कंटेनर को पकड़ने में पुलिस टीम के कोलारस एसडीओपी विजय यादव, नगर निरीक्षक मनीष शर्मा, एसआई बीएन मिश्रा, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश दुबे, हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह,आरक्षक गजराज,सौरभ पचौरी रामकृष्ण शर्मा, विक्रम सिंह नीलम शर्मा की प्रमुख भूमिका रही।






Be First to Comment