Press "Enter" to skip to content

सास, ससुर देवर व पति मांगते हैं 3 लाख, घर से निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी आफिस में एक विवाहित महिला अपनी फरियाद लेकर आई। महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। कुछ समय बाद सास, ससुर, देवर व पति उसे 3 लाख रूपए मायके से लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं महिला को घर से भी निकाल दिया और कहा कि जब तक रूपए लेकर नहीं आओगी तब तक घर में नहीं घुसने देेंगे। मामले में महिला ने कार्रवाई की मांग की है।

लाली यादव ने बताया कि उसकी शादी सुबह यादव निवासी सड़खड़पुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चलता रहा लेकिन उसके बाद सास, ससुर, देवर व पति दहेज के लिए आए दिन मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। वह उससे मायके से 3 लाख रूपए लाने के लिए कहते थे। इतना ही नहीं जब रूपए लाने से इंकार कर दिया तो घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद लाली अपने पिता के पास पहुंची। यहां पिता ने भी लड़के को समझाईश दी लेकिन मामला सुलझा नही। जिसके बाद लाली एसपी आफिस गई और अपनी फरियाद सुनाई। मामले में महिला ने कार्रवाई किए जाने की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!