शिवपुरी। खबर पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के सब्जीमंडी से आ रही है। यहां सब्जी का ठेला लगाने वाली महिला व उसके बेटे की ठेला न हटाने को लेकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उल्टा मारपीट करने वाले लोगों ने थाने में केस दर्ज करवा दिया। मामले को लेकर महिला ने एसपी को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई किए जाकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।
विकलांग रानी कुशवाह निवासी अहीर मोहल्ला पुरानी शिवपुरी ने बताया कि वह पुरानी शिवपुरी स्थित सब्जी मंडी में सब्जी का ठेला लगाती है यही उसके परिवार के भरण—पोषण का साधन है। बीते रोज आशु बाथम के भाई ने ने ठेला हटांने को कहा। जिस पर कहा कि वह विकलांग है और ठेला नहीं हटा सकती। जिस पर आशू के भाई कुनाल, गटोरी ने गाली—गलौंज कर मारपीट कर दी और ठेले से सब्जी गिरा दी। जब मुझे बचाने मेरा बच्चा आया और बीच—बचाव किया इसी दौरान आशु के भाई को धक्का लग गया जिससे वह चोटिल हो गया। इसके बाद मारपीट करने वाले आरोपित खुद उसकी शिकायत थाने में जाकर कर आए और केस दर्ज करवा दिया गया अब वह मुझे जान से मारन की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मामले में उचित कार्रवाई की जाएं






Be First to Comment