शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक नैनो कार पर टैंकर पलट गया। सुखद बात यह रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था। वहीं घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय एक पानी का टैंकर भरकर जा रहा था। जब वह आयुर्वेद हॉस्पिटल के पास पहुंचा तो नाली में उसका एक टायर आ गया जिस कारण वह अनवेलेंस हो गया और पलट गया। टैंकर पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं नैनो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने टैंकर को सीधा किया और पुलिस को सूचना दी।






Be First to Comment