Press "Enter" to skip to content

बाइक से मोतीझला का इलाज कराने दतिया जा रहे बहन—भाई में आटो ने मारी टक्कर / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर पिछोर क्षेत्र से आ रही है। यहां दिनारा रोड पर एक आटो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार बहन व दो भाई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, लेकिन अस्पताल में कोई सुनवाई न होने के कारण घायलों के परिजन उन्हें मेडीकल कॉलेज ले गए।

जानकारी के अनुसार पिछोर क्षेत्र के रहने वाले राजपाल अपनी बहन वैष्णवी का मोतीझरा का इलाज कराने अपने भाई भाई के साथ बाइक से दतिया जा रहे थे। जैसे ही वह पिछोर से 5 किमी दूर दिनारा रोड पर पहुचे तो एक तेज रफ्तार आटो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों जमीन पर गिरकर चोटिल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पहले पिछोर अस्पताल लेकर आया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं घायल के भाई ने अस्पताल में डॉक्टरों द्धारा इलाज न किए जाने के आरोप लगाए और कहा कि अब वह इलाज के लिए मेडीकल कॉलेज ले जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!