शिवपुरी। साहब….! मैं अपने परिवार के साथ शादी में गया हुआ था। इसी बीच पटवारी ने उसकी कृषि भूमि किसी दूसरे को नपा दी और उसका नाम शासन के राजस्व अभिलेख में दर्ज करवा दिया। इसलिए उक्त मामले में कार्रवाई की जाए और भूमि को उसी के नाम पर किया जाए।
फूलसिंह पुत्र बाबूसिंह आदिवासी निवासी ग्राम घोरिया तहसील पोहरी ने बताया कि उसके स्वामित्व व आधिपत्य की कृषि भूमि गाम धोरिया तहसील पोहरी में स्थित है। जिसका सर्वे नंबर 2266 रकवा 1.68 हैक्टेयर है। फूलसिंह ने बताया कि उसकी जमीन पर ग्राम के पटवारी द्धारा नरेश शर्मा पुत्र नाथूराम शर्मा झूठा गलत सीमांकन करवाकर अपने नाम शासन के राजस्व अभिलेख में दर्ज कर दिया है। इसलिए भूमि सर्वे नंबर का दोबारा सीमांकन तथा राजस्व अभिलेख में मेरे नाम दर्ज किया जाए।






Be First to Comment