चोरी की वारदात-सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
शिवपुरी-जिले के कोलारस थाना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में एक किसान के साथ चोरी की वारदात को अंजाम उस वक्त दे दिया गया जब किसान बैंक से पैसे निकाल कर एक दुकान पर जा कर सामान खरीद रहा था इस दौरान चोर किसान के बैग से एक लाख सत्तर हजार रु निकालकर रफूचक्कर हो गए किसान ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।
गोल्ड रखकर बैंक से लिया था गोल्ड लोन –
जानकारी के अनुसार रिजोदा गांव के रहने वाले अनंत सिंह रघुवंशी अपने बेटे जितेंद्र रघुवंशी के साथ बैंक से गोल्ड लोन लेने के लिए कोलारस पहुंचे थे जहां अनंत सिंह रघुवंशी ने कोलारस में स्थित एक्सिस बैंक में सोना रखकर एक लाख सत्तर हजार रु की राशि का लोन लिया था। किसान आनंद सिंह ने बताया कि बैंक से पैसे निकालने के बाद वह पास ही में स्थित जय अंबे जनरल स्टोर पर कुछ सामान लेने के लिए चला गया था इस दौरान पैसे उसके पास बैग में ही रखे हुए थे जब वह जनरल स्टोर की दुकान से सामान खरीद रहा था इस दौरान किसी अज्ञात नाबालिग चोर ने उसके बैग में रखे एक लाख सत्तर हजार रु को चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि पैसे चोरी होने की धनक उसे तत्काल लग गई थी परंतु जब तक पैसों को लेकर चोर मौके से रफूचक्कर हो चुका था।
जमीन खरीदने निकाले थे पैसे –
चोरी होने की शिकायत किसान अनंत सिंह ने कोलारस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है किसान आनंद सिंह ने बताया कि उसने अपनी भाई की जमीन का सौदा किया था जिसकी उसे सोमवार को रजिस्ट्री करानी थी इसी रजिस्ट्री को कराने के लिए उसने आज एक्सिस बैंक में से एक लाख सत्तर हजार रु निकाले थे जिसे अज्ञात चोर चुरा कर ले गए।
सीसीटीवी में कैद हुए चोर, तलाश में जुटी पुलिस –
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है जहां एक नाबालिक चोर दो अन्य चोरों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था और पैसे उड़ाने के बाद उसी मोटरसाइकिल पर नाबालिग चोर अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार हो गया यह घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है कोलारस थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। कोलारस एसडीओपी विजय यादव ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है संभवत ये चोर ट्रेंड चोर है जिन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश जारी है।






Be First to Comment