Press "Enter" to skip to content

मरीज को ले जा रही एम्बूलेंस हुई खराब, धक्के से भी नहीं हुई स्टार्ट / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी से आ रही है। यहां अस्पताल में लगी एक एम्बूलेंस खराब हो गई। इतना ही नहीं उसे धक्का देकर चालू करने का प्रयास भी किया लेकिन वह चालू नहीं हुई। खास बात यह रही कि इस एम्बूलेंस में मरीज था जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया जाना था।

जानकारी के अनुसार अस्पताल की एम्बूलेंस मरीज को लेकर आ रही थी। जैसे ही वह राजेश्वरी रोड पर पहुंची तो अचानक बंद हो गई। बंद एम्बूलेंस को चालू करने का काफी प्रयास किया लेकिन वह चालू नहीं हुई जिसके बाद हेल्पर उतरकर आया और एम्बूलेंस को धक्का लगाकर सचालू करने का प्रयास किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद ढलान पर ले जाकर एम्बूलेंस को चालू किया गया। जानकारी मिली है कि अस्पताल में लगी एम्बूलेंस का लंबे समय से मेंटीनेंस नहीं हुआ है इसलिए आए दिन इनमें खराबी आ रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!