शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के महल कॉलोनी से आ रही है। यहां एक आधार सेंटर चलाने वाले संचालक द्धारा लोगों से खुलेआम ठगी की जा रही है। आधार कार्ड के नाम पर लोगों से फीस से चार गुना रूपए ऐंठे जा रहे हैं इसके बाद भी उन्हें आधार कार्ड बनाकर नहीं दिया जा रहा है। कोई कुछ कहता है तो उसके साथ बत्तमीजी पर उतारू हो जाते हैं और धमकी देकर भगा देते हैं। मामले की जानकारी मिलने पर जब पत्रकार पहुंचे तो उनके साथ भी बत्तमीजी कर धमकी दी गई।
जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक के पास महल कॉलोनी में आधार सेंटर संचालित है। यहां लोगों के आधार कार्ड बनाने का काम किया जाता है। पिछले कुछ समय से यहां से आधार बनाने आए लोग परेशान थे जिसकी जानकारी जब पत्रकारों को लग तो वह भी मौके पर पहुंच गए और बिना अपना परिचय दिए मामले की सच्चाई जानने में लग गए। यहां जब आधार कार्ड के बारे में संचालक से पूछा जा रहा था तो वह सीधे बत्तीमीजी पर उतर आया और ग्राहक की पर्ची फाड़ दी। यह सब वाक्या पत्रकारों के कैमरों में कैद हो रहा था। इसके बाद अन्य लोग भी आए जिन्होंने आधार कार्ड में सुधार करवान था और फीस देकर भी लगभग एक से डेढ़ महीने हो गए थे लेकिन संचालक द्धारा कोई सुधार कार्य नहीं किया गया और सीधे—सीधे बत्तीमीजी की गई।
सीमा कुशवाह ने बताया कि उसे अपनी बच्ची का आधार कार्ड बनवाना था तो यहां महल कॉलोनी में संचालित आधार सेंटर दो महीने पहले आई। यहां आधार बनाने के लिए उससे 200 रूपए लिए गए लेकिन दो माह बीतने के बाद भी आधार बनाकर नहीं दिया। जिस पर रूपए वापस मांगे तो पर्ची मांगी। जब मैंने पर्ची दी तो उसे फाड़ कर फेंक दिया और धमकी दी कि तुम्हें जो दिखे वह कर लो। ऐसे ही एक और व्यक्ति जो आधार में नाम चेंज करवाने के लिए आए थे उनको भी पिछले डेढ़ महीने से परेशान किया जा रहा है। ऐसी ही अन्य शिकायत लेकर उपभोक्ता आए थे लेकिन अधार सेंटर संचालक द्धारा उनसे बत्तमीजी की जा रही थी।
यहां बता दें कि जब पत्रकार इसका कवरेज करने पहुंचे तो उनके साथ बत्तमीजी की गई और मोबाइल छीने लिए गए लेकिन मौके पर अन्य पत्रकार पहुंच गए जिस पर सेंटर संचालक ने मोबाइल तो वापस दे दिया और धमकी दी।






Be First to Comment