शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में बामोर कला की रहने वाली निशा सोनी अपनी फरियाद लेकर आई। निशि सोनी ने बताया कि उसकी शादी आज से साढे 4 साल पहले मुहारी कला में रहने वाले बसंत सोनी जो कि पेशे से वकील है से हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा लेकिन इसके बाद मेरे पति ब सास-ससुर मारपीट करने लगे और मुझसे मायके से दस दस हजार रुपए मंगाने लगे जिस पर मैं मायके जाकर उक्त रकम लाती रही। यह सिलसिला लगभग 4 साल तक चला लेकिन इसके बाद पति सास ससुर ने ₹200000 की मांग की। जब मैंने मना कर दिया तो मारपीट कर मुझे घर से भगा दिया मामले को लेकर मेरे पिता ने कई बार बातचीत की लेकिन कोई हल नहीं निकला हमने थाने में जाकर केस भी दर्ज करवाया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई उल्टा हम पर ही केस करवा दिया। जैसे तैसे मामले में f.i.r. दर्ज करवाई लेकिन कोई भी वकील हमारा केस लड़ने को तैयार नहीं है क्योंकि मेरे पति खुद वकील है और वहां दूसरों को भी धमकी देते हैं हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही इसलिए आप मामले में कार्रवाई कर न्याय दिला दें।

साहब मेरे पति वकील, करते हैं मारपीट, मांगते हैं दहेज, कोई भी केस लड़ने को तैयार नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment