शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में उषा रजक पत्नी स्वर्गीय विजय राम रजक निवासी ग्राम वीरपुर तहसील पिछोर पहुंची अपनी फरियाद सुनाते हुए उषा ने बताया कि 2020 में जन्माष्टमी के दिन वह अपने पति व बच्चों के साथ बाइक से गुना जा रहे थे तभी गुना के पास एक ट्रक चालक ने हमारी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में हम सभी गंभीर रूप से घायल हो गए लेकिन पति को अधिक चोट लग जाने के कारण उनकी मौत हो गई मामले को लेकर संबल योजना के तहत सड़क दुर्घटना राशि स्वीकृत हुई लेकिन यह राशि अभी तक हमें नहीं मिली है वर्तमान में मैं अपने माता पिता के पास रह रही हूं मेरे माता-पिता भी वृद्ध हो गए हैं तथा मेरा भरण पोषण करने में भी असमर्थ है मेरी पारिवारिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई है जस सहायता राशि मुझे नहीं मिली है इस संबंध में मैंने कई बार संबंधित अधिकारियों से बातचीत की यहां तक की सीएम हेल्पलाइन भी लगाई गई लेकिन कुछ भी नहीं हुआ इसलिए मुझे यह सहायता राशि डलवा दी जाए।

वाह रे प्रशासन: 2 साल पहले हुई थी पति की मृत्यु अभी तक नहीं मिली संबल योजना की राशि / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment