Press "Enter" to skip to content

जमीन पर कर लिया रिश्तेदारों ने कब्जा हटाने को कहा तो दी जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब….! मेरी जमीन पर रिश्तेदारों ने कब्जा कर लिया है और अब उसमें भैंस और कंडे थाप रहे हैं। जब उनसे कब्जा हटाने को कहा तो गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब आप ही हमारी मदद करो और कब्जे को हटवाओ। यह कहना था लता धाकड़ निवासी गुरु कदवाया हाल निवासी शिवपुरी का जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी।

लता धाकड़ ने बताया कि उसके पति कल्लू धाकड़ बीमार रहते हैं जिस कारण मैं शिवपुरी उनका इलाज कराने के लिए आ गई और यही मैं वह मेरे बच्चे मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण कर रहे हैं। 9 मई को जब मैं अपने गांव गई तो देखा कि मेरी मेरी जमीन पर रिश्तेदार बृजमोहन कृपाल धाकड़ ने कब्जा कर लिया है वहां पर अपने मवेशी बांध लिए हैं और कंडे भी था पर जा रहे हैं जब मैंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने गाली-गलौज कर मुझे भगा दिया जिसके बाद मैं थाने गई और एक थाने में आवेदन भी दिया लेकिन उस आवेदन का कोई लाभ नहीं हुआ और पुलिस ने मेरी कोई भी सुनवाई नहीं की अब आपके पास बड़ी आस लगा कर आई हूं। इसलिए मेरी सुनवाई की जाए और मेरी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!