Press "Enter" to skip to content

मुझे धोखे में रख प्रेग्नेंट लड़की से करवा दी शादी पुलिस दर्ज नहीं कर रही एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जहां पति अपनी पत्नी व पत्नी के माता पिता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाने के लिए अपनी फरियाद लेकर आया।

दिनेश कुशवाह निवासी बदरवास ने आवेदन के माध्यम से अधिकारियों को अपनी फरियाद सुनाते हुए बताया कि उसकी धोखाधड़ी शादी करवाई गई है क्योंकि जिस लड़की से उसकी शादी हुई वह पहले से ही प्रेग्नेंट थी। जब इस बात की जानकारी मुझे लगी और मैंने उससे पूछा तो कुछ भी बताने से इंकार कर दिया जिसके बाद में इसकी जानकारी निकलवाने लग गया। इस दौरान मुझे पता चला कि मेरी पत्नी फोन पर बात करती है जब इस बात की जानकारी मेरे निकाली तो सामने आया कि मेरी पत्नी का जोकि अशोकनगर की है उसी क्षेत्र में स्कूल पढ़ाने जाया करती थी इस दौरान उसका उसी स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर से अफेयर हो गया और वह प्रेगनेंट हो गई। जब मैंने पूछा तो इंकार कर दिया, जिसके बाद मैंने सूचना के अधिकार के तहत पत्नी के ऑपरेशन की जानकारी निकाल ली जिसके बाद मैंने उसे घर से निकाल दिया और एक आवेदन पुलिस में दिया कि उसको धोखे में रखकर या शादी करवाई गई है। इसलिए उसकी पत्नी व उसके परिवार वालों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाए लेकिन पुलिस इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है इसलिए आप इस मामले में मेरी सुनवाई कर कार्यवाई करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!