Press "Enter" to skip to content

स्कूल में चोरी:ऑफिस का ताला तोड़कर रिकॉर्ड उठा ले गए चोर, दो कमरे के भी ताले चटकाए / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में चोरों ने शिक्षा के मंदिर को भी नहीं छोड़ा। प्राचार्य ने चोरी की शिकायत फिजिकल थाना में दर्ज कराई गई है। मामला शासकीय प्राथमिक विद्यालय का है।

प्रधानाध्यापिका शगुन चौरसिया ने बताया स्कूल की छुट्टियां चल रही हैं। अभी वे और टीचर ही स्कूल आ रहे हैं। सोमवार को वे स्कूल पहुंची तो ऑफिस का ताला टूटा मिला। ऑफिस में रखी अलमारी को चोरों ने तोड़कर रिकॉर्ड ले गए। इसके साथ ही स्कूल के अन्य दो कमरों का भी चोरों द्वारा ताला तोड़कर देखा गया। वारदात में स्कूल के रिकॉर्ड सहित पंखा चोरी हुआ है। फिजिकल थाना पुलिस ने सिद्धेश्वर कॉलोनी में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय से कोई चोरी की घटना की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!